July 13, 2026

Uncategorized

लड़की से सरेआम छेड़खानी करने के आरोप में रोहनियां पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार सरफ़राज़ अहमद ************** वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर छेड़खानी के आरोप में दो अभियुक्तों को दफ्फलपुर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा अभियुक्त फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल यूपी 65 वीपी 0456 बरामद किया है। छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए अभियुक्तों में सुभम मिश्रा, प्रितांशु मिश्रा ग्राम दफ्फलपुर थाना रोहनिया के रहने वाले है। इस सम्बद्ध में रोहनिया थाना के प्रभारी निरीक्षक पीआर त्रिपाठी ने बताया कि हमारे यहां एक फरियादी ने शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार कुछ लड़के उनकी पुत्री को हरिहर स्तिथ कोचिंग से लौटकर अपने घर वापस जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ किये हैं। पिता के अनुसार मनचले मनबढ़ लड़को द्वारा हीरो पैसन प्रो पर सवार होकर मुह में कपड़ा बाँधकर छेड़छाड़ की गयी है तथा सभी मौके से फरार हो गये हैं। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा अपराध संख्या संख्या 825/18 धारा 354 आईपीसी 825/18 धारा 354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अज्ञात में अभियोग पंजीकृत करके मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों की तलाश की गयी, तो ज्ञात हुआ कि सुभम मिश्रा, प्रितांशु मिश्रा व अमित मिश्रा निवासीगण ग्राम दफ्फलपुर थाना रोहनिया ने मिलकर लड़की से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक पीआर त्रिपाठी, उप निरीक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अमरदेव प्रसाद थाना रोहनिया, कॉन्स्टेबल शिवकुमार प्रसाद, कॉन्स्टेबल राकेश सिंह, कॉन्स्टेबल छोटे लाल शामिल रहे।

वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर छेड़खानी के आरोप में दो अभियुक्तों को दफ्फलपुर से गिरफ्तार कर...

1 min read

Groundreport : बर्फीली हवाओं ने कहर ढाना किया शुरू, तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज, ‘आंकड़ेबाजी’ और ‘जमीनी सच’ पर...

1 min read

वाराणसी. डीजल रेल इंजन कारखाना के लिए वर्ष 2018, ऐतिहासिक उप‍लब्धियों भरा रहा। अतीत की गौरवमयी परंपराओं का अनुकरण करते...

1 min read

बिल्डर को जेल में बाहुबली अतीक द्वारा पिटार्इ का मामलाः जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड, कर्इयों पर गिरेगी गाज, बाहुबली...

1 min read

वाराणसी। लहुराबीर (चेतगंज) क्षेत्र में सोमवार को तड़के पुलिस बस की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा घायल हो...

1 min read

वाराणसी:वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने एक वक्तव्य में कहा है उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन ढह...