MVD INDIA NEWS ,
सियाराम मिश्रा
संपादक की कलम से :
वाराणसी : प्रयागराज कुंभ मेले की तैयारियों में परिवहन निगम भी जुटा हुआ है । यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए निगम ने बस चालकों की मनमानी पर रोक के लिए सख्त निर्णय लिया है । इनके मुताबिक निर्धारित स्टापेज के बजाय दूसरी जगह पर बस खड़ी करने पर चालक से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा ।
आमतौर पर देखा जाता है कि बस चालक निजी स्वार्थ के लिए ढाबों अथवा जाम से बचने के लिए मनमाने तरीके से बसें खड़ी कर देते हैं । ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इससे संबंधित ढाबा संचालक को लाभ होता है और बदले में वह बस चालकों और परिचालकों का विशेष ख्याल रखते है । कई बार बीच रास्ते में ही बस खड़ी करने पर यात्रियों से चालक-परिचालकों का विवाद भी हो जाता है । कुंभ के दौरान ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े , इसे लेकर निगम ने अभी से सख्त हो गया है ।
स्टाँपेज तय कर बोर्ड लगवा दिय गए हैं , ताकि इस स्थान के अलावा चालक कहीं और बस खड़ी न कर सकें । निगम ने आदेश जारी किया है कि यदि निर्धारित स्थान को छोड़कर कहीं और बस खड़ी की तो 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा । इस संबंध में सभी एआरएम के स्तर से चालकों को अवगत कराया जा रहा है ।
केके शर्मा , एआरएम , वाराणसी ने MVD INDIA NEWS को बताया की कुंभ की तैयारियां चल रही हैं । इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा , ताकि उन्हें शिकायत का मौका न मिले । इसके लिए स्टापेज भी बनाए गए हैं , जहां निगम की बसें खड़ी होंगी । अवैध रूप से पार्किंग अथवा स्टापेज बनाने पर संबंधित बस चालक से 25 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की जाएगी ।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol