वाराणसी क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने छावनी क्षेत्र से असलहा तस्करी के आरोपी मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र के भुइलीखास निवासी मिठाई लाल पासवान को सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया।
मिठाई लाल की निशानदेही पर इमिलिया घाट से झाड़ियों में छुपा कर रखे गए 10 तमंचा, एक देसी रिवाल्वर, चार कारतूस और अवैध तरीके से असलहे बनाने के कई उपकरण बरामद किए।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह की सूचना पर नए साल के पहले दिन ही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
मिठाई लाल ने बताया कि मुंगेर में उसने अवैध असलहा बनाना सीखा था और इसके बाद यहां आकर खुद बना कर बेचने लगा। अब तक उसने गुड्डू मामा, आबिद सिद्दिकी और फैजान के साथ ही कई अन्य बदमाशों को अवैध असलहे की सप्लाई की है।
एसएसपी ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol