वाराणसी :शिवपुर के परमानंदपुर निवासी डॉ. प्रेमचंद्र पटेल बड़ागांव में चलाते थे खुद की क्लीनिक
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के पिशोर पुल के नीचे वरुणा नदी में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश पाई गई। मृतक के चेहरे को किसी वजनी चीज से कूंचने के साथ ही दोनों हाथ पैर रस्सी से बांधा गया था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर सीओ सदर अनिल कुमार और लोहता पुलिस पहुंची।
लाश को नदी से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल करने पर मृतक की शिनाख्त शिवपुर के परमानंदपुर निवासी डॉ. प्रेमचंद्र पटेल (55) के रूप में हुई। पुलिस ने प्रेमचंद्र के परिजनों से संपर्क करें उन्हें मौके पर बुलाया। प्रेमचंद्र के परिजनों ने बताया कि वह चंदौली जिला चिकित्सालय के आयुर्वेदिक विभाग से हाल ही में रिटायर हुए थे और बड़ागांव के कविराजपुर में खुद की क्लीनिक चला रहे थे। दो दिन पहले उनकी पत्नी मुंबई अपने मायके चली गई थी।
घर पर उनके साथ उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां थीं। प्रेमचंद्र के बच्चों ने बताया कि सोमवार को वह क्लीनिक जाने के लिए निकले थे। जिसके बाद घर नहीं लौटे। प्रेमचंद्र की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हत्यारों ने प्रेमचंद्र की पहचान छुपाने के लिए सिर पूरी तरह से कूंच दिया था और हाथ-पैर बांधकर वरुणा नदी में फेंक दिया था। सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर लोहता थाने में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max