⚡अपने DSP बने भाई अमित सिंह के साथ सुजीत सिंह पहुंचे मुंडेशवरी देवी मंदिर, किया दर्शन
*मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है*
⚡चंदौली। चंदौली जिले व लोकसभा सोनभद्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ इलाके के शमशेरपुर निवासी अमित सिंह ने भी राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा में अपना परचम लहरा कर जनपद का नाम रौशन किया है। अमित सिंह को DSP पद पर सफलता मिली है।
नौगढ़ ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह सुड्डू ने बताया कि अमित ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा चंदौली स्थित एक निजी स्कूल से हासिल करने के उपरांत यूपी कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की थी। इसके बाद वह पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुट गये थे। उन्होंने बताया कि अमित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हास्टल में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे।
⚡छोटे भाई अमित सिंह को DSP बनने पर ब्लाक प्रमुख सुड्डू सिंह पूरे परिवार के साथ मुंडेशवरी देवी मंदिर के दरवाजे पर माधा टेका। इस मौके पर जनपद चंदौली में जश्न का माहौल है और उनके मित्र व चाहने वालें देशभर से बधाई दे रहे हैं।

More Stories
गणगौर तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया – विजय परमार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:पूजन के लिए दिनभर में पांच मुहूर्त-
सावन माह के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-