June 25, 2026

वाराणसी ब्रेकिंग

Spread the love

विश्वनाथ मंदिर
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम मनमानी पर उतारू हो चुकी है। एक तरफ जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इस योजना के लिए स्थानीयों से सहयोग करने की अपील कर रहे है तो दूसरी तरफ उनके अधिकारी अब जबरदस्ती करने पर अड़ गए है।

ऐसा ही एक मामला बुधवार को फिर प्रकाश में आया। जहां मन्दिर प्रशासन द्वारा तुगलकी फरमान जारी करते हुए विश्वनाथ मंदिर के समीप अक्षयवट हनुमान मंदिर के पीछे के दीवाल का ऊपरी हिस्सा तोड़ने, बिना किसी सूचना के छत पर चढ़ गए। जब तेज आवाज की धमक स्थानीय लोंगो को तथा मन्दिर महंत परिवार को लगी तो वो सभी लोग छत की तरफ दौड़े और देखा तो कुछ कर्मी दीवार तोड़ रहे थे। जिसके बाद सैकड़ो लोगो ने इसका विरोध शुरू किया और मन्दिर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख दीवार तोड़ने वाले कर्मचारी भाग खड़े हुए।

विरोध दर्ज कराते हुए मन्दिर महंत परिवार ने विश्वनाथ मंदिर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए की हमे ना कोई सूचना दी गई और ना ही हमे कोई लिखित जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मन्दिर तहसीलदार सहित बाबू अरुण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

*मन्दिर महंत परिवार ने यह भी कहा कि अगर आगे अब इस तरह की हरकत विश्वनाथ मंदिर प्रशासन करता है तो मन्दिर महंत पूरा परिवार आत्मदाह करने के लिए बाध्य रहेगा।*