**सावन माह के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़**
#प्रयागराज : सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार के मौके पर संगम नगरी के शिवालय ओम नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान हो रहे हैं।
शहर के प्रमुख शिवालयों—मनकामेश्वर मंदिर, दशाश्वमेध महादेव मंदिर, पाण्ड़ेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर एवं पंचमुखी महादेव मंदिर समेत अन्य में सूर्योदय के साथ ही शिव भक्तों की लम्बी क़तारें लगनी शुरू हो गयी थीं।
भक्तों के द्वारा मंदिरों में रूद्राभिषेक के साथ-साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना किया जा रहा है। भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु गंगाजल, शहद और दूध से जलाभिषेक करके कमल पुष्प, बेलपत्र,धतूरा और मदार अर्पित कर रहे हैं।
श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और रास्ते पर विशेष पुलिस बल की तैनात देखी गई।
संगम में भी श्रद्धालुओ की भारी भीड़ देखी गयी। लोग गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर भगवान शिव को जल अर्पण करने जा रहे हैं।




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-