May 1, 2026

दारागंज थाने की मेस में लगी आग, अफ़रातफ़री-

Spread the love

**दारागंज थाने की मेस में लगी आग, अफ़रातफ़री**

 

प्रयागराज। दारागंज थाने की मेस में सोमवार सुबह गैस लीकेज से आग लग गई। इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

 

फायर कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस दौरान सीओ दारागंज आस्था जायसवाल भी मौके पर पहुंच गई थीं। दारागंज थाने की पहली मंजिल पर मेस बनाई गई है। सोमवार को दो गैस सिलेंडर को एक साथ जोड़कर खाना बन रहा था। इस दौरान पाइप में लिकेज होने से आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने लगी तो वहां हड़कंप मच गया।