भारतीय संस्कृति के सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) का पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाने की परंपरा है। ज्योतिषविद विमल जैन ने बताया कि इस बार वैशाखी पूर्णिमा यानी कि बुद्ध पूर्णिमा 7 मई गुरुवार को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभदायक माना जाता है जो इस बार गुरुवार के दिन पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए जाने वाले ऐसे बहुत से कार्य होते हैं जिन्हें करने से न केवल लाभ की प्राप्ति होती है बल्कि साथ ही साथ देवी देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। मगर बहुत से लोग इस बात से अनजान होते हैं कि इस दिन क्या और कैसे कार्य करने चाहिए। हालांकि कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन हो रखा है तो आईए हम आपको बताते हैं कि वैशाख पूर्णिमा के दिन घर पर ही किए गए वो कौन से काम हैं जिसको करने से आप पाप नष्ट हो जायेंगे और इसी के साथ आप धनवान भी बन जायेंगे।
सबसे पहले इस दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए क्योंकि शास्त्रों में इन्हें प्रथम पूछने देखा गया है। किसी भी तरह के शुभ कार्य की शुरुआत से पहले इनका वंदन करना अति आवश्यक मारा जाता है। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के पावन दिन गणेश जी की पूजा करने के बाद उन्हें मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। संभव हो तो उनके प्रिय भोग लगाएं इससे आपको इनकी कृपा प्राप्त होगी साथ ही साथ आपके जीवन की तमाम समस्याएं दूर होंगी। चूंकि भगवान विष्णु को वैशाख महिना प्रिय है इसलिए इस दिन इनका पूजन अति लाभदायक साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाती हैं।
यूं तो पूर्णिमा के पावन दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है, परंतु क्योंकि इस समय देश पर लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है इसलिए इस बार ऐसा करना संभव नहीं है। इसलिए इस दिन अपने पापों का नाश करने के लिए घर में ही नहाने वाले जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। अगर आपके घर में गंगाजल नहीं है तो पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए साधारण जन से भी स्नान कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार दान करने के लिए यूं तो हर एक दिन शुभ होता है परंतु अगर बात की जाए ऐसा पूर्णिमा की इस दिन कुछ अलग महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को दान अवश्य करना चाहिए ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान की आराधना करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह सात्विक आहार का ही सेवन करें। और अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी जरूर करना चाहिए इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

More Stories
गणगौर तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया – विजय परमार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:पूजन के लिए दिनभर में पांच मुहूर्त-
सावन माह के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-