September 15, 2026

माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर खुलने की तारीख तय – सुमित कुमार द्विवेदी ( चन्दन )

Spread the love

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर खुलने की तारीख तय ।

विन्ध्याचल , मीरजापुर । कोविड-19 के चलते बन्द हुआ विन्ध्यधाम 83 दिनों पश्चात आगामी 10 जून को खोला जाना लगभग तय माना जा रहा है । केंद्र सरकार द्वारा 8 जून से देशभर के समस्त धार्मिक स्थलों को खोंलने का फ़रमान जारी किए जाने के पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा भी उक्त निर्देश पर मुहर लगने के पश्चात अब पण्डासमाज व जिलाप्रशासन की संयुक्त बैठक सोमवार की दोपहर में विन्ध्याचल स्थित जिलाधिकारी मेलकैम्प कार्यालय में बैठक होना सुनिश्चित हुआ है । बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर वृहद माथापच्ची होने की उम्मीद है । क्योंकि अन्य धार्मिक स्थलों की अपेक्षा विन्ध्यवासिनी दरबार की व्यवस्था काफी भिन्न है । मन्दिर तक पहुँचने के पूर्व सभी दर्शनार्थियों की जाँच व सेनिटाइज़ीरिन एक चुनौती से कम नही । उससे भी कठिन कार्य मन्दिर परिसर में प्रेदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन कराना हो सकता है । लगभग 12 सौ तीर्थपुरोहितों से सुसज्जित पण्डासमाज के लोगों को एक नियम में बांधना हमेशा से ही एक मुश्किल कार्य रहा है । गर्भगृह व झाँकी दर्शन को लेकर भी लोगों की राय एक नही प्रतीत हो रही है । वहीं विन्ध्याचल के तमाम दुकानदारों में 90 फीसदी लोग मलाफूल प्रसाद की दुकानों पर ही निर्भर है , ऐसे में मन्दिर खुलते ही दर्शनार्थियों की आने वाली भीड़ परेशानी का कारण बन सकती है , खासकर सोशल डिस्टेंसिंग का । अब देखना है कि जिलाप्रशासन इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पण्डासमाज के साथ किस तरह सफल बना पायेगा । 8 जून से स्थानीयों के लिए माँ विन्ध्यवासिनी का दर्शन सुलभ होने की बात भी की जा रही है । 20 मार्च से पर्दे से ढकी मूर्ति 8 जून को खोला जा सकता है ।

विधायक श्री रत्नाकर मिश्र कोरोना वायरस से श्रद्धालुओ एवं दर्शनार्थियों के सुरक्षा हेतु मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगभग एक-एक मीटर की दूरी पर दर्शनार्थियों के खड़े होने के लिए गोला बनवाते हुए ।साथ में विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी जी, मंत्री भानु पाठक जी, तेजन गिरी जी आदि रहे।