वाराणसी : हरहुआ। बड़ागांव थाना अंतर्गत बिरापट्टी रेलवे स्टेशन से कुछ दुरी पर वाराणसी बाबतपुर रेलवे लाइन के किनारे एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। जिसकी सूचना सुबह 8:00 बजे बिरापट्टी स्टेशन मास्टर को दी गई पर कई घण्टे बाद भी लाश घटनास्थल पर ही पड़ी रही । ग्रामीणों द्वारा महिला की पहचान का प्रयास किया गया किन्तु पहचान नहीं हो पायी । लाल रंग का समीज / सलवार एवं काला स्वेटर पहने युवती के शरीर पर मामूली चोट के निशान दिखे । स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुँची रेलवे पुलिस नें युवती की लाश कब्जे में ले लिया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-