पीएम मोदी के सांसदीय क्षेत्र वाराणसी का लाल वायु सेना के विशाल कुमार पांडेय कश्मीर की सीमा पर हुए मिग क्रैश के स्पोर्ट के M-16 हेलीकॉप्टर पर पाकिस्तान से वापस हो रहे थे कि तभी पाकिस्तानी फाइटर ने विमान पर फायर किया जिसमे विशाल पांडेय शहीद हो गए।
विशाल पांडेय का पैतृक गांव रोहनिया थाना के काशीपुर में है उनके पिता विजय शंकर पांडेय जो लगभग 20 वर्षो से हुकुलगंज अर्बनहाट के सामने मकान बनाकर रहते है जो वाराणसी के साजन सिनेमा हॉल में मैनेजर पद पर कार्यरत है। इनको तीन पुत्र व दो पुत्री है ।तीनो पुत्रो में
विकाश पांडेय ,विशाल पांडेय,आकाश पांडेय कल शाम 4 बजे फोन द्वारा विजय शंकर पांडेय को सूचित किया गया कि उनका बेटा विशाल पांडेय युद्ध के दौरान वीर गति को प्राप्त हो गये ।ये सुनते ही घर मे गम का माहौल हो गया ।
विशाल पांडेय 14 वर्षो से वायु सेना में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे जिनका उम्र 34 वर्ष है अपने परिवार के साथ ये जम्बू में ही रहते थे परिवार में पत्नी माधवी पांडेय पुत्र विशेष पांडेय 6वर्ष पुत्री धारा 4 वर्ष मौजूद है।उनके पिता का कहना है कि विशाल हसमुख व मिलन सार स्वभाव का लड़का था वह पिछले वर्ष फरवरी घर आया था अभी कुछ दिनों पहले उससे बात हुई थी होली में घर आनेवाला था ।उनकी माता का रो रो कर बुरा हाल है प्रशासन की ओर से मौके पर सिटी यस पी ,सी डी ओ व थाने की पुलिस मौजूद है ।अभी अभी लड़की के परिवार वाले मौके पर पहुचे विशाल की शादी 2 दिसम्बर 2009 में सुंदरपुर निवासी रवि पांडेय की लड़की से हुई थी
साभार


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-