May 28, 2026

*पिस्टल कारतूस सँग 4 गिरफ्तार*

Spread the love

मिर्जापुर।आगामी लोकसभा चुनाव में खलल पैदा करने की कोशिश में जुटे लोगों के खिलाफ करवाई शुरू हो चुकी है। इसी के मद्देनजर आज चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 9 mm पिस्टल अवैध असलहा कारतूस सहित चार बदमाशों को पुलिस ने मिर्जापुर में धर दबोचा। मिर्जापुर के नगर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप ने पत्रकार वार्ता में पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई में बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के भूषण चौकी के सामने नगर की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन को शक के आधार पर पुलिस ने रोका। जिस पर वाहन चालक भागने लगा।स्वात टीम एवं पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर पकड़ लिया गया है । पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडे ने गुरुवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी आगामी लोकसभा चुनाव में खलल पैदा करने की उद्देश्य मे थे, पकड़े गए आरोपियों में चुनार थाना क्षेत्र का लाल बहादुर सिंह का पुत्र दिनेश कुमार सिंह 32 , भरवलिया कुसमी गांव का निवासी है ।दूसरा आरोपी जिसकी उम्र 33 वर्ष इसी गांव का अरविंद कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह है जबकि तीसरा आरोपी इसी थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ का निवासी नौशाद अली पुत्र मनसूर अली है।पकड़ा गया चौथा आरोपी 26 वर्षीय जनपद बलिया के नरई खाना निरहुआ कला का व पांचवा आरोपी इसी थाना क्षेत्र के अशोक कुमार उर्फ डिंपल मिश्रा 35 वर्षीय पुत्र गंगेश्वर मिश्रा शामिल हैं।तलाशी में एक पिस्तौल 9mm ,दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व दिनेश सिंह से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस तथा नौशाद के पास से चार पहिया वाहन लाल कलर 24हजार नगद4मोबाइल बरामद हुआ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वात टीम के प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ,गुरसडी चौकी के निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार सिंह , वीरेंद्र कुमार सरोज , संदीप राय , जयप्रकाश यादव , धर्मवीर सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।

साभार