पाकिस्तानी एयरफोर्स के बुधवार को भारतीय एयर स्पेस में घुसपैठ की घटना पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तान के 20 एयरक्राफ्ट भारतीय सीमा में घुस आए थे। पाकिस्तान के विमान भारत के 10 किमी। अंदर तक घुस आए थे। इन विमानों ने भारतीय सेना को निशाना बनाया। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने लेजर गाइडेड मिसाइल्स का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के इस हमले में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान बाल-बाल बचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पाकिस्तान की एयरफोर्स ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय एयरस्पेस में घुसपैठ की। पाकिस्तान के F-16 विमानों ने नौशेरा और राजौरी में भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसी वक्त इंडियन एयरफोर्स के MiG-21 बाइसन F-16 को ढेर करने पहुंच गए। MiG-21 बाइसन एयरक्राफ्ट से R-73 मिसाइल छोड़ी गई जिसने पाकिस्तान के F-16 को धराशायी कर दिया। पाकिस्तानी एयरफोर्स का ये विमान पीओके में कृष्णा घाटी की ओर गिरा।
पाकिस्तान के फाइटर जेट F-16 का मलबा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मिल गया है। ये वही विमान है जिसे भारतीय एयरफोर्स ने मार गिराया था। पहले तक पाकिस्तान अपने किसी विमान के गिरने की खबर से इनकार कर रहा था, लेकिन आज उसका मलबा मिलने के बाद उसके झूठ की पोल खुल गई है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-