June 20, 2026

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में रामायण कनक्लेव का आयोजन किए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी के कक्ष में संपन्न हुई- अभिलाष राम

Spread the love

*जन जन के राम रामायण काॅन्क्लेव*

 

 

*चित्रकूट*

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में रामायण कनक्लेव का आयोजन किए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी के कक्ष में संपन्न हुई।

इस बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विचार, कोविड-19 के दृष्टिगत सुरक्षा उपायों पर विचार, कार्यक्रम स्थल पर समान्य सुरक्षा अग्निशमन, पेयजल, साफ-सफाई पर विचार, आमंत्रित किए जाने वाले महानुभावों पर विचार, कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर विचार तथा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। यह कार्यक्रम दिनांक 19 – 20सितंबर 2021 को अष्टावक्र सभागार ,जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट में संपन्न होगा। गोष्ठी /परिचर्चा दिनांक 19 सितंबर 2021 को समय अपराहन 3 बजे से ।मुख्य अतिथि पदम विभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज होगे। तथा गरिमामयी उपस्थिति के साथ राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, माननीय सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट अशोक जाटव, माननीय विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला मुख्य वक्ता संत राम हृदय दास जी महाराज को आमंत्रित किया गया है। दिनांक *19 सितंबर 2021 को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5:00* बजे प्रारंभ होगा। जिसमें पखावज एवं तबला की जुगलबंदी अवधेश द्विवेदी एवं साथी चित्रकूट, दिवारी नृत्य चंद्रपाल एवं साथी बांदा, कर्मा, राई एवं कोल्हाई नृत्य राम बहोरी एवं साथी मानिकपुर, आदिवासी लोक नृत्य गजाधर एवं साथी सोनभद्र, उप शास्त्रीय गायन धर्मनाथ मिश्र एवं साथी लखनऊ, भजन मनोज गुप्ता एवं साथी प्रयागराज, राम की शक्ति पूजा डॉ व्योमेश शुक्ल एवं साथी वाराणसी। *दिनांक 20 सितंबर 2021 सांस्कृतिक कार्यक्रम 5* बजे प्रारंभ होगा जिसमें सरस्वती वंदना/ भजन डॉ विशेष नारायण मिश्र चित्रकूट, पखावज वादन सुश्री प्रियंका मणि एवं साथी बांदा, भजन लल्लूराम शुक्ला एवं साथी अतर्रा, ढिंढिया लोक नृत्य सुश्री बीना सिंह एवं साथी प्रयागराज, भजन रत्नेश दुबे एवं साथी प्रयागराज, लांगुरिया ढिमरियाही एवं चंगेलिया आदि श्री रामाधीन आर्य एवं साथी झांसी, भजन श्री मिथिलेश लखनऊ, खंजड़ी लोक नाट्य हरदोई, कवि सम्मेलन राम कथा/ रामायण पर आधारित होगा इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वहां पर ज्यादा भीड़ न हो उन्होंने कहा कि जितने भी लोग आए उनके बैठने की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था एवं सुरक्षा की व्यवस्था समुचित होनी चाहिए।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आर0डी0 पाल एवं पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह उपस्थित थे।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*