*B.S.A के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में मचा हड़कंप*
चित्रकूट -जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों के पठन-पाठन को सुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें आज प्राथमिक विद्यालय पडरी के निरीक्षण में साधना यादव, शालिनी यादव सहायक अध्यापक, बृजेश पांडेय, स्नेह लता, संध्या तिवारी शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गई। साधना यादव तथा शालिनी यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा शिक्षामित्रों का मानदेय अवरुद्ध किया गया है, इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरी के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक अध्यापक श्रीप्रकाश मिश्र, रमेश प्रसाद अनुपस्थित पाए गए जिनको भी निलंबित किया गया है एवं प्राथमिक विद्यालय डफाई के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक देव कुमार, सहायक अध्यापक पूजा पांडे अनुपस्थित मिले जिन्हें भी निलंबित किया गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय खुटहा के निरीक्षण में समस्त अध्यापक उपस्थित पाए गए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता ठीक पाई गई मेरे द्वारा विद्यालय में शिक्षण कार्य किया गया जिसमें शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी पाए जाने पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र दत्त पांडेय व मनोरता द्विवेदी को जनरल नॉलेज की पुस्तक उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*

More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-