June 20, 2026

चित्रकूट में रम रहे रहिमन अवध नरेश-अभिलाष राम

Spread the love

*चित्रकूट में रम रहे रहिमन अवध नरेश, जा पर विपदा पड़त है ते आवत यही देश।*

चित्रकूट में चल रही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर चित्रकूट पहुंचे चित्रकूट में उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की है इस बैठक में पूरे प्रदेश भर से आए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए भाजपा के स्थापना के कारण से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई और अब वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे हैं संघर्षों का जिक्र किया स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल सभी लोगों से कहा कि स्वतंत्रत संग्राम सेनानियों ने जो बलिदान दिया है उनके अधूरे कामों को पूरा करना ही हम सबका दायित्व है और यही हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने चित्रकूट है किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों से कहा कि सभी को चित्रकूट के कामदगिरि की परिक्रमा लगा कर जाना है और भगवान का कामता नाथ जी का आशीर्वाद लेकर और संतों की सेवा करके घर वापस जाना है इससे परिवार भी खुशहाल रहेगा देश भी खुशहाल रहेगा और किसान भी खुशहाल रहेगा।

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*