समाज में व्याप्त महिलाओं के विरुद्ध पर्दा प्रथा एवं दहेज प्रथा संबंधी बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान सम्पन्न |
***********************
*हरहुआ।*
राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हरहुआ द्वारा शनिवार को बैजलपट्टी गांव में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ राघवेंद्र नारायण सिंह द्वारा सभा को संबोधित करते हुए उन्हें पर्दा प्रथा और दहेज प्रथा को छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए बहू को भी बेटी के समान मानने पर बल दिया। अंशुमान सिंह व डॉ0 शालिनी नाग ने सामाजिक कुरीतियों से महिलाओं के जीवन पर पड़ने वाले कुप्रभाव को रोकने के लिए बेटियों को उच्च शिक्षा पढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम कोविड-19 का पालन करते हुए 30 लोग शामिल रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इकबाल अहमद ,अमित सिंह ,श्वेता सिंह ,रिचा तिवारी ,प्रियंका सिंह ,डॉ सुमन सिंह का विशेष योगदान रहा।
(फोटो)


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-