समाचार
रोडवेज परिषद की प्रमुख सचिव परिवहन से 5-सूत्रीय मांगों पर हुई वार्ता
लखनऊ, 27 अगस्त। आज परिवहन निगम मुख्यालय में परिवहन निगम व इसके कर्मचारियों की समस्याओं पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के प्रतिनिधि-मण्डल की श्री राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में लम्बी वार्ता हुई। इस वार्ता में प्रमुख सचिव द्वारा कोविड के कारण मृत कार्मिकों को आश्रितों को शीघ्र नियमित नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही अन्य मृतक आश्रितों को भी योजना बनाकर सेवायोजित करने का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव ने जुलाई 2017 से बकाया तीन महगाई भत्तों की किश्तों के भुगतान पर इम्पावर्ड कमेटी द्वारा निर्णय लिये जाने की जानकारी दी व शीघ्र आदेश प्रसारित करने को कहा तथा आगामी किश्तों के भुगतान का प्रस्ताव निगम निदेशक मण्डल की अगली बैठक में प्रस्तुत करने, 31 दिसम्बर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों/परिचालकों को नियमित करने सम्बन्धी कार्यवाही करने, प्रमुख वेतन विसंगतियों का समाधान कराने, सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने की योजना निरूपित करने तथा 7वें वेतनमान के एरियर के भुगतान की कार्य-योजना बनाने व सेवानिवृत्त उपरान्त सभी कार्मिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम का शासन के विभिन्न विभागों पर बकाया लगभग रू0 500 करोड़ की धनराशि का शीघ्र भुगतान कराने व 2000 नई बसें खरीदने एवं परिवहन निगम व निजी बसों की यात्रीकर (अतिरिक्त कर) की दरें समान करने तथा ई0टी0एम्स0 व स्पेयर पाट्र्स की कमी दूर करने और डग्गामार वाहनों पर और अधिक प्राभावी रोक लगाने आदि पर शीघ्र व प्रभावी कार्यवाही करने पर सहमति व्यक्त किया तथा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देेश भी दिये।
इस वार्ता में प्रमुख सचिव के अतिरिक्त निगम के प्रबन्ध निदेशक धीरज साहू, अपर प्रबन्ध निदेशक, सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्रावि0) जयदीप वर्मा, प्रधान प्रबन्धक अनघ मिश्र, प्रधान प्रबन्धक (कार्मिक) डी0वी सिंह, प्रधान प्रबन्धक (श्रम कल्याण) संजय शुक्ल, उपमुख्य लेखाधिकारी विद्यांशु कृष्ण तथा रोडवेज परिषद की ओर से परिषद के अध्यक्ष चन्द्र शेखर पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरिजा शंकर तिवारी, महामंत्री, गिरीश चन्द्र मिश्र, अपर महामंत्री, योगेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार व कोषाध्यक्ष, बी0के0 शुक्ला आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, के महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र ने दी।
(गिरीश चन्द्र मिश्र)
महामंत्री
सेवा में,
माननीय् संवाददाता
समस्त सम्मानित समाचार-पत्र व इलेक्ट्रानिक मीडिया

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-