*आगमन : अयोध्या में आज राष्ट्रपति, करेंगे ‘रामलला’ के दर्शन*
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के यूपी के चार दिवसीय यात्रा का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह 11:30 बजे प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। वो आज वहां रामायण कॉन्क्लेव का और पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन के मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति अपनी अयोध्या यात्रा के समापन से पहले श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा करेंगे।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आज 29 अगस्त से होकर रामायण कॉन्क्लेव 01 नवम्बर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग चरणों में प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सम्पन्न किया जाएगा. इनमें अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विन्ध्याचल, चित्रकूट, ललितपुर, श्रृंग्वेरपुर, बिठूर, बिजनौर, बरेली, गाजियाबाद, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, सहारनपुर तथा लखनऊ सम्मिलित हैं।
*राष्ट्रपति कोविंद के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल*
सुबह 9.10 बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन से अयोध्या के लिए निकलेंगे
11.30 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे
1 बजे रामकथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ
3 बजे सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में करेंगे दर्शन
राष्ट्रपति राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे वृक्षारोपण
3.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे राष्ट्रपति

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-