वाराणसी। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिले में कोरोना से चौथी मौत हुई है। घटना की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पूर्व कोरोना पीड़ित तीन लोगों की जान जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक बीएचयू आयुर्वेद विभाग के पूर्व डॉक्टर 80 वर्षीय डॉक्टर एस के दीक्षित की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। डॉ दीक्षित शिवाला क्षेत्र के रहने वाले थे। 15 मई से बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 हो गई है, जिसमें से 65 स्वस्थ हो चुके हैं और 4 कि मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ