वाराणसी। लॉक डाउन के बीच अन्य प्रदेशों से अपने घर लौटने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच वाराणसी में संदिग्ध रूप से बाहर से आने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मुम्बई से वाराणसी के जंसा इलाके के खेमापुर गाँव आने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुंबई से वाराणसी के जंसा इलाके में लौटने वाले 1 प्रवासी की मौत हो गई है। जिसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। मृतक की कोरोना से मौत हुई है या अन्य कारण है, इसकी पुष्टि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
- ग्राम प्रधान की मानें तो मृतक अपने दो अन्य भाइयों के साथ मुंबई से बलरामपुर होते हुए वाराणसी पहुंचा। उसके बाद तीनो भाई वहां से रविवार को हरहुआ में थर्मल स्कैनिंग होने के बाद घर चले गए। तीनों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था जहां देर रात मृतक की तबीयत खराब हो गई और वह घर चला गया। उसके बाद उसकी मौत हो गई है। स्वास्थ विभाग उसके दो अन्य भाइयों की सैंपलिंग भी कर रही है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ