September 14, 2026

वाराणसी में कोरोना वायरस से चौथा मौत

Spread the love

वाराणसी। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिले में कोरोना से चौथी मौत हुई है। घटना की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पूर्व कोरोना पीड़ित तीन लोगों की जान जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक बीएचयू आयुर्वेद विभाग के पूर्व डॉक्टर 80 वर्षीय डॉक्टर एस के दीक्षित की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। डॉ दीक्षित शिवाला क्षेत्र के रहने वाले थे। 15 मई से बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 हो गई है, जिसमें से 65 स्वस्थ हो चुके हैं और 4 कि मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है।