वाराणसी
चोलापुर कोरोना महामारी से बचाव के लिए की गई पीस कमेटी की बैठक शनिवार की शाम 06 बजे मुर्दहा पुलिस चौकी पर चोलापुर थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण विश्वकर्मा के मौजूदगी में अलविदा जुमा,ईद एवं कोरोना महामारी से बचाव के संबंध में शांति समिति की बैठक की गई बैठक में शामिल चौकी क्षेत्र से आयर, मुर्दहा और गांव के करीब 10 लोग उपस्थित हुए थे जिसमें पूर्व प्रधान आयर व वर्तमान प्रधान मुर्दहा,व्यापार मंडल अध्यक्ष,पुलिस मित्र और व्यापारीगण शामिल रहे वहीं बैठक में शामिल सभी लोगों को बताया गया कि अलविदा की नमाज की अभी कोई भी गाइडलाइन शासन के द्वारा नही आयी है जिसके कारण आप सभी लोग ईदगाह में नमाज न पढ़कर घर में ही पढ़ेंगे और किसी भी प्रकार की कोई भी भीड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी और शासन के द्वारा अभी तक दिए गए सारे दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा वही पालन नहीं करने वाले लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगीI वही बाहर से गॉव आ रहे सभी प्रवासी लोग 21 दिन तक आवश्यक रूप से अपने घरों में रहें और घरों से बाहर न निकलें। निगरानी समिति के सदस्यों का यह दायित्व है कि उनको घर से बाहर ना निकलने दें। यदि कोई घर से बाहर निकलें तो उसकी सूचना थाने को दें, उनको घर से हटाकर सरकारी क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर, पिंडरा और वाराणसी पब्लिक स्कूल मिर्जामुराद को इसके लिए सरकारी क्वारंटाइन बनाया गया है।यदि किसी प्रवासी व्यक्ति में सिम्पटम आते हैं तो वह व्यक्ति अथवा निगरानी समिति तत्काल इनकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा MOIC के मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर पर दे। इनकी दोबारा जांच और आवश्यकता होगी तो सैंपलिंग करायी जाएगी और पूरा ट्रीटमेंट CHC या अस्पताल में कराया जाएगा।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ