May 1, 2026

ईरान ने किया अमेरिकी सेना बेस पर हमला

Spread the love

ईरान ने किया अमेरिकी सेना बेस पर हमला, एक दर्जन से ज्यादा दागीं गई मिसाइल।

इराक में अमेरिका के एयरबेस पर ईरान द्वारा मिसाइलों से हमला किए जाने की खबर है। पेंटागन के मुताबिक उसके एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं। एयरबेस पर अमेरिका के साथ गंठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी के मुताबिक करीब साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी और गठबंधन सेना के ठिकानों पर 1 दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। अमेरिका सेना बेस पर बुधवार तड़के मिसाइल हमले के बाद पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि वह हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

ईरान की राजधानी तेहरान में यूक्रेन का विमान क्रैश कर गया है. इस विमान में 180 लोग सवार थे. घटना तेहरान एयरपोर्ट के इमाम खुमैनी हवाई अड्डे के पास घटी है. बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ है.

घटना को लेकर ईरानी मीडिया ने बताया कि तकनीकि कारणों से विमान क्रैश हुआ है | ईरानी मीडिया ने बताया कि विमान ने जैसी ही उड़ान भरी और तुरंत वह क्रैश हो गया | घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है|

ईरान ने अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया,हमले के बाद ईरान की तरफ से ट्वीट किया गया कि गंदगी बाहर निकालो