November 7, 2026

नेपाल में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत

Spread the love

 नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हिमालय टाइम्स की खबर के अनुसार दो दंपत्ति और चार बच्चे, 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था। वे अपने घर वापस लौट रहे थे और सोमवार की रात मकवानपुर जिले के दमन में एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे। रिजॉर्ट के प्रबंधक के अनुसार, ये लोग एक कमरे में रूके थे और उन्होंने खुद को गर्म रखने के लिए गैस हीटर चालू किया।
प्रबंधक ने बताया कि पर्यटकों ने कुल चार कमरे बुक किये थे और उनमें से आठ लोग एक कम  रे में रुके हुए थे और शेष अन्य कमरे में ठहरे थे। प्रबंधक ने बताया कि कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे अंदर से बंद थे।