*पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार*
न्यूयार्क। अमेरिका के इतिहास में आज कुछ ऐसा होने जा रहा है जो आज तक नहीं हुआ। अमेरिकी इतिहास में आज तक किसी भी राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति पर अपराधिक मामले में मुकदमा नहीं चला है। डोनाल्ड ट्रंप पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिनको मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पोर्न फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए उन्होने पैसे दिए थे। अमेरिकी कानून में इसे अपराध माना गया है। डोनाल्ड ट्रंप को थोड़ी देर बाद *(भारतीय समानुसार आज रात 11.45 बजे)* मैनहट्टन कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद न्यूयार्क पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। शहर भर में 35 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-