ईरान में जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़ की खबर , अब तक 35 की मौत
ईरान में मंगलवार को जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे में 10 लाख से ज्यादा लोग जुटे। ईरान के सरकारी न्यूज चैनल के मुताबिक, सुलेमानी के गृहराज्य केरमान में सुपुर्दे खाक से पहले ही भगदड़ मच गई। इसमें 35 लोगों केमारे जाने की खबर है। वहीं, 48 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। ईरान की स्थानीय मीडिया इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के प्रमुख पीरहुसैन कुलीवंद के हवाले से बताया कि भगदड़ में कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, उन्होंने मृतकों का आंकड़ा नहीं बताया।





More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-