September 12, 2026

*श्रीलंका सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या हुई 129*

Spread the love

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल गया। इन बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 129 हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अस्पताल सूत्रों के अनुसार बताया है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

श्रीलंका में ईस्टर के दिन तीन चर्च और तीन होटल में बम धमाके को लेकर कई भारतीय भी वहां रह रहे अपने परिचितों को लेकर फिक्रमंद हैं। इस हमले में कई विदेशियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल किसी भारतीय के हताहत होने की खबर तो नहीं है।