शिमला जिला के तहत कोटखाई में एक नेपाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसके साथ मजदूरी करने वाले दो सहकर्मियों ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। दोनों आरोपी सिरमौर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
नेपाली मूल की महिला कोटखाई में मजदूरी करती है और उसी के साथ मजदूरी करने वाले दो युवक उसे बहला- फुसला कर सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद कोटखाई थाना में पहुंच कर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद मामला दर्ज कर एक आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी पहचान शिलाई निवासी कल्याण सिह के रूप में हुई है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-