April 21, 2026

*15000 रू का इनामिया तमंचा के साथ गिरफ्तार*

Spread the love

वाराणसी -श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय जनपद वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग तथा अवैध शराब के अभियान के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व श्री पी.आर. त्रिपाठी थाना प्रभारी रोहनियाँ के नेतृत्व में दिनांक 14/03/19 SSI महमूद आलम अंसारी मय हमराही पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म – जरायम जगतपुर के पास पहुँचने पर मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि साहब पण्डितपुर की तरफ से एक लुटेरा जगतपुर की ओर आ रहा है कि जगतपुर से पण्डितपुर की तरफ जाने वाली त्रिमुहानी पर मय पुलिस बल व मुखबिर के इंतजार कर रहे थे कि एक व्यक्ति पैदल पण्डितपुर की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया जिसे मुखबीर खास इशारा करके वापस चला गया की हम पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए आगे बढ़े कि पुलिस फोर्स को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया । जिसका नाम पुछने पर अपना बबलू सोनकर उर्फ जितेन्द्र पुत्र मंगला प्रसाद निवासी पिल्खनी थाना लोहता जनपद वाराणसी बताया, जिसके पास से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । जिसके संबंध में धारा रोहनियां पर मु.अ.सं. 150/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृतत किया गया, तथा पूछताछ में बता रहा है, कि मैं तथा गुड्डू आटो चालक व सूरज तीनों ने मिलकर एक यात्री को आटो में बैठाकर गंगापुर को तरफ लेजाकर उसके साथ लूट किया था । जिसके संबंध में मु.अ.सं 870/17 धारा 394 भादवि थाना रोहनियाँ पर पंजीकृत है । जिसमें बबलू सोनकर उर्फ जितेन्द्र वाँछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु 15000 रू/- का ईनाम श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा रखा गया था ।