April 21, 2026

*कोटेदार कर रहा था धोखा,जनता ने मुकदमा ठोका*

Spread the love

*कोटेदार कर रहा था धोखा,जनता ने मुकदमा ठोका*

*आक्रोशित जनता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार* ।।

**जनता की शिकायत,राशन कार्ड पर एंट्री करने के बाद भी कोटेदार नहीं देता है राशन*।।

*स्थानीय पार्षद सिराजुद्दीन अंसारी के साथ दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनता ने पुलिस चौकी पर दि तहरीर* ।।

*कोटेदार के साथ चौकी पहुचे कुछ मनबढ़ युवकों ने जनता व एस आई दयाशंकर से किया अभद्र ब्यवहार* ।।

*दरोगा से अभद्र व्यहवार करने पर चौकी प्रभारी ने दो युवकों के लिया गिरफ्त में* ।।

वाराणसी।मामला है जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया मोहल्ले का जहां सरकारी गल्ले की दुकान पर कोटेदार द्वारा राशन तेल चोरी की पकड़े जाने पर जनता आक्रोशित हो गयी। जब विरोध बढ़ते बढ़ते तूल पकड़ने लगा तो मामले की जानकारी लेने के लिए चौकी के दरोगा दीपक रावत व दयाशंकर गल्ले की दुकान पर पहुंचे तो मामला सुलझता न देख सबको चौकी बुलाया। चौकी आने के बाद क्षेत्रीय जनता व सभासद की शिकायत थी कि कोटेदार मनमानी तरीके से राशन की हेरा फेरी करता है,शिकायत पर मार पीट पर उतर आते है राशन कार्ड पर एंट्री करने के बाद माल न होने का बहाना बनाता है।
स्थानीय पार्षद के अनुसार कोटेदार के खिलाफ कई बार शिकायत मिली थी मगर कहने पर वह किसी बातों को सुनता नही है । बल्कि भड़क जाता है अब उसकी मनमानी बहुत बढ़ गयी है।
अब उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए बाध्य हो चौकी पर तहरीर दिया जा रहा है । उसी वक्त कोटेदार अपने साथियों के साथ चौकी पर पहुंचा तो आग बबूला होते हुए क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ वहां मौजूद दरोगा दयाशंकर से अभद्र व्यवहार करने लगा। इस बात की जानकारी दयाशंकर ने तुरंत अपने चौकी प्रभारी को दिया चौकी प्रभारी तुरंत चौकी पर पहुंचकर अभद्रता करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सोचने वाली बात यह है जब ऐसे मनबढ़ कोटेदार चौकी पर पहुंचकर अपनी गुंडई दिखा देते हैं तो गरीब जनता को कैसे किस प्रकार से राशन देते होंगे आप समझ सकते हैं

साभार