April 21, 2026

*निर्माणाधीन भवन में रखीं542 पेटी शराब बरामद*

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों तस्करी, चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं आदर्श आचार संहिता के नियमों के पालन में दिनांक 13/03/2019 को प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी थाना लंका, वाराणसी मय हमराह पुलिस बल के मालवीय चौराहे पर मौजूद थे, इसी दौरान सूचना मिली कि सीर गोवर्धनपुर में बबलू यादव के निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा है। बबलू यादव शराब को बिहार भेजने वाला है, यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लंका मय हमराह पुलिस फोर्स के सीर गोवर्धनपुर स्थित बबलू यादव पुत्र राममिलन यादव के निर्माणाधीन मकान के पास पहुँचकर, चारो तरफ से पर्याप्त सावधानी बरतते हुए घेराबन्दी करके एक व्यक्ति को मकान के अन्दर से पेटियाँ निकालकर बाहर रखते समय रोक लिया गया। नाम व पता पूछते हुए पेटी के सम्बन्ध में पूछा गया तो अपना नाम बबलू यादव पुत्र राममिलन यादव निवासी काशीपुरम कालोनी, सीर गोवर्धनपुर थाना लंका जनपद वाराणसी बताया तथा पेटी में अंग्रेजी शराब का होना बताया तथा अन्दर कमरे में भी शराब की पेटिंयां रखे जाने की बात बताई कि साथ लेकर उक्त कमरे में पहुँचा भारी मात्रा में शराब खाकी रंग की कागज की पेटियाँ सजाकर रखी गई है, कमरे में रखी पेटोयों को खोलकर देखा गया तो प्रत्येक पेटिंयो में 12 नग बोतले पाई गई उनमें से एक बोतल को चेक किया गया तो बोतल एम पी निमिँतलिखा हुआहै 542 पेटियॉ में कुल 6504 बोतल बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।