September 13, 2026

वाहन चोर गिरफ्तार*

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों की तस्करी, पशु की तस्करी, रोकथाम जुर्म एवं आदर्श आचार संहिता के नियमों के पालन में आज दिनांक 14.03.2019 को थानाध्यक्ष चोलापुर मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के पलही पट्टी चौराहे पर चेकिंग के दौरान सिन्धौरा की ओर एक मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति आता दिखाई दिये, जो चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे कि मोटर साइकिल फिसलने से गिर पड़े, जिनको चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो अभियुक्त सूरज के कब्जे से 01 अदद कट्टा-315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस-315 बोर बरामद हुआ तथा मोटरसाइकिल से बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर साइकिल चोरी की है, तथा 03 तीन अन्य चोरी की मोटर साइकिल धरसौना पलहीपट्टी रोड महगाँव के पास पुलिया के नीचे छिपाकर रखे थे बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । म