May 28, 2026

*14 फरवरी को शहादत दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की*

Spread the love

वाराणसी :आज पहाड़ियां स्थित हिन्दु युवा शक्ति के कार्यालय पर पहाड़िया उपाध्यक्ष हिन्दु युवा शक्ति संगठन, के रणजीत सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी घटना में हमारे वाराणसी के दो जवान शहीद हुए जिनमें से एक तोफापुर गांव के रमेश यादव, व दूसरे बहादुरपुर गांव के अवधेश यादव थे। जिनके विषय में मैं अपनी तरफ से कहना चाहता हूं कि जो भी बाड़ी भेजी गई, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई इसको लेकर के उन परिजनों में कहीं ना कहीं असंतोष है। और दबे शब्दों में उन्होंने कहा है कि हमें इस बात का दुख है,उपाध्यक्ष ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी जिसके खुद संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं उन्हीं के साथ साथ आर एस एस, विश्व सनातन सेना ऐसे भी हिंदू संगठन है। जिसके बाद हिन्दु युवा शक्ति की बात आती है जिसने विगत दिनों इन 4 से 5 दिनों में शहीदों के प्रति जुलूस निकालकर एकजुटता को दर्शाने की दिशा में कार्य किया। लेकिन देश के प्रति हिंदुत्व के प्रति हम कितने सक्रिय हैं और हिंदू युवा वाहिनी भी एक दिन जुलूस निकालती है तो सुनने में आया कि मुख्यमंत्री जी ने दबाव बनाकर उस श्रद्धांजलि जुलूस को रुकवा दिया गया। क्योंकि वह मुख्यमंत्री हैं और गद्दी की व्यवस्था में लगे हुए हैं। फुलवामा में मारे गए जवानों के मुद्दे को लेकर मैं यही कहना चाहूंगा कि जो हमारे देश के जवान शहीद हुए हैं उन पर ओछी राजनीति करना बंद किया जाए और साथ ही मांग की गई कि 14 फरवरी को जो भी जवान हमारे देश के शहीद हुए हैं। उन्हें शहीद दिवस के रूप में घोषित करें तभी जाकर हमारी उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मैं इस विषय में देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, से मेरा मुख्य अनुरोध है। साथ ही दूसरी बात कश्मीर से धारा 370 को जल्दी हटाने की दिशा में सरकार रुख अख्तियार करें ताकि इस प्रकार की आतंकी घटनाएं दोबारा ना घटित हो सके कश्मीर में।

साभार