August 31, 2026

*लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा- कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ*

Spread the love

सर्जिकल स्ट्राइक के कमांडिंग ऑफिसर रहे लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर जनरल हुड्डा ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं।” कांग्रेस ने जनरल हुड्डा को राष्ट्रीय सुरक्षा पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को कहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने एक दिन पहले बयान जारी कर कहा था, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन कर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा इस टास्क फोर्स के प्रमुख होंगे और चुनिंदा विशेषज्ञों के साथ मिलकर दस्तावेज तैयार करेंगे। लेकिन हुड्डा के नकार देने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है।