राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव फिर से गुस्से में लाल दिखे और अपने पिता को अपना पॉलिटिकल गुरु बताते हुए कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत जेल में डाला गया है। हम उनकी रिहाई के लिए जल्दी ही लालू प्रसाद आंदोलन यानि एलपी मूवमेंट’ शुरू करेंगे।
उन्होंने पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को एक साथ अपने निशाने पर लिया और कहा कि ये लोग पीठ पीछे छुरा भोंकने वाले लोग हैं। दम है तो सामने आएं, तेजप्रताप और तेजस्वी उन्हें चीर देंगे।
उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में आने वाली भीड़ बताती है कि लोग भी ये समझ रहे हैं कि लालू जी को झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमने लालू यादव के जेल से भेजे हर संदेश को घर-घर पहुंचाया है। तेजप्रताप ने कहा कि बीजेपी और और बजरंग दल के लोग चाहते हैं कि गरीब का बेटा कुर्सी पर नहीं बैठे।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-