रोहनिया थाना प्रभारी पीoआरo त्रिपाठी अपने टीम के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मोहनसराय पर मौजूद थे तभी मुखबिर खास ने आ कर सूचना दिया कि साहब रानी बाजार राजा तालाब में एक दुकानदार दुकान में विस्फोटक पटाखा भारी मात्रा में रखा है मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर थाना प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मुखबिर के साथ मोहन सराय से प्रस्थान कर हाईवे स्थित धाकड़ वीर बाबा मंदिर पहुंचे जहां मुखबीर ने एक दुकान जिसमें मुन्ना जनरल स्टोर लिखा था उस ओर इशारा करके बताया कि उसी दुकान में विस्फोटक पदार्थ रखा है एसएचओ पीo आरo त्रिपाठी हमराह पुलिस बल के साथ जैसे दुकान के करीब पहुंचे कि दुकान पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर दुकान के अंदर से भागने लगा पुलिस द्वारा एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़ा गया व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुन्ना लाल सोनकर पुत्र स्वर्गीय गुद्दर लाल सोनकर निवासी ग्राम कचनार थाना रोहनिया वाराणसी का होने का बताया भागने कारण पूछे जाने पर बताया कि दुकान के गोदाम में विस्फोटक पदार्थ पटाखा रखा है तो हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए बताया कि साहब मेरे पास इसका लाइसेंस नहीं है आगामी होली व सबेरात के त्यौहार पर बिक्री हेतु चोरी में रखा हूं पकड़े जाने के डर से भाग रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। मुन्ना लाल सोनकर के दुकान और मकान का बाकायदा तलाशी किया गया तो 40 पेटी छोटे बड़े कार्टून बहुत सारे छोटे बड़े बोरे सहित कुल 11 कुंटल विस्फोटक पटाखा पाया गया


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-