May 7, 2026

12 कुंतल पटाखे बरामद पटाखे की कीमत लगभग 10 लाख

Spread the love

वाराणसी – रोहनिया थाना क्षेत्र के राजातालाब बाजार के रानीबाजार में भारी सख्या में पटाखा पकड़ी गई । राजातालाब चौकी प्रभारी श्रीकांत पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध तरीके से होली के त्योहार पर पटाखे बेचने की खरीद परौख चल रही है। इस सूचना पर रानी बाजार में मुन्ना सोनकर घर मे गोदाम में जब पहुँचा तो ढेरो की सख्या में पटाखा छोटी बड़ी बोरियों में मिली कुछ पेटियां भी थी जब कागजात के विषय मे पूछताछ की गई तो इसकी जानकारी नही दे पाया । पटाखा व्यवसाई के यहाँ से 40 पेटी पटाखा , छोटी बड़ी बोरिया मिलाकर 35 की सख्या में मिली जिसको जब्त कर लिया गया । व रानी बाजार निवासी मुन्ना सोनकर को पकड़ लिया गया । करवाही रोहनिया पुलिस द्वारा चल रही है।