आजमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक हाफिज को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के शकूराबाद निवासी तुफैल (50) पुत्र हाफिज अब्दुल रशीद कस्बे में बतौर हाफिज रहता है। ताबीज बनाना और नजर उतारना तुफैल का पेशा है। जानकारी के अनुसार कस्बे के ही इमामबाड़ा चौक निवासी मरगूब असलम (40) पुत्र मोहम्मद सलीम शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे तुफैल के घर पर गया।
मरगूब ने तुफैल के घर का दरवाजा खटखटाया। तुफैल ने जब दरवाजा खोला तो मरगूब ने कहा कि उसे ताबीज बनवानी है। इसके बाद तुफैल अपने कमरे में ताबीज लेने चला गया। इसी दौरान मरगूब भी उसके पीछे-पीछे कमरे में गया और एक के बाद एक चाकू से तुफैल पर कई वार कर दिए। तुफैल की चीख सुनकर परिजन कमरे में आए तो आरोपी मौके से भाग निकला।…


More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-