वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रावास में 3 दिन पूर्व मध्य रात्रि के बाद छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हुई जिसने एक विकराल रूप धारण किया।बवाल के दौरान छात्रावास की वार्डन उपस्थित थे परंतु स्थिति को नियंत्रण में नहीं ला सके
सभी विद्यार्थी हिंसक हो गए एवं दूसरे पर लाठियों स्टिक एवं राड से प्रहार करने लगे। इस बवाल में आधा दर्जन छात्र घायल हो गये। दो घायल छात्र को एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
जब विद्यालय के प्रबंधन को घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो वह सब कुछ अध्यापक के साथ विद्यालय परिसर स्थित छात्रावास पहुंचे एवं स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास किया सभी घायल विद्यार्थियों का निकटतम अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया
गौरतलब है कि विद्यालय परिसर में बच्चों को लाठी और स्टीक कैसे प्राप्त हुई । इस बवाल ने छात्रावास के अंदर सुरक्षातंत्र पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। घटना के बाद जहा छात्रावास में दहशत का माहौल है तो वही अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-