बहराइच में होली पर भड़काऊ गीत गाने के आरोप में अयोध्या के गायक मोहित साईं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर गीत के वायरल होने के बाद दोनक्का मोड़ के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर अंतर्गत महाजनी टोला निवासी मोहित साईं गायक हैं।
पूर्वांचल के कई जनपदों में मोहित को विभिन्न आयोजनों के दौरान बुलाया जाता था। उनके कई गीत विवादास्पद भी रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि पुलिस विभाग की इंटेलीजेंस ने होली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर नजर बनायी हुई है। इस दौरान मोहित साईं द्वारा होली को लेकर एक भड़काऊ गीत गाते हुए वीडियो वायरल किया गया था।…





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-