July 13, 2026

होली के पावन पर्व पर बलरामपुर पुलिस की अपील – अजय मिश्रा

Spread the love

1. आपको जेल जाना पड़ सकता है, अगर आपने सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप्प, फेसबुक, ट्विटर आदि पर साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब करने वाली वीडियो, फ़ोटो या मैसेज फारवर्ड किया।

2. तुरंत पुलिस को सूचना दें, अगर कोई आपको सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप्प, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब करने वाली वीडियो, फोटो या मैसेज भेजता है।

3. तुरंत पुलिस को सूचना दें, अगर किसी ने अपने घर की छत पर ईंट, पत्थर या काँच की बोतलें जमा करके रखी हैं।

4. आपको जेल जाना पड़ सकता है, अगर आपके द्वारा किसी धार्मिक स्थल पर रंग डालने से साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब होता है।

5. आपको जेल जाना पड़ सकता है, अगर आपके द्वारा किसी को ज़बरदस्ती रंग लगाने या गुब्बारा मारने से कोई विवाद उत्पन्न होता है।

6. अगर आपको रंग से परहेज है, तो होली पर अपने घर में रहने का प्रयास करें। अगर बहुत आकस्मिक स्थिति में घर से बाहर जाना है, तो पुलिस की सहायता लीजिये।

7. आपको जेल जाना पड़ सकता है, अगर आपने अपने घर की छत से नीचे सड़क पर बिजली के तारों के ऊपर से पानी फेंका और करंट लगने की वजह से कोई घायल हो गया।

8. आपको जेल जाना पड़ सकता है, अगर आपने शराब या भांग पीकर उपद्रव किया।

9. आपको जेल जाना पड़ सकता है, अगर आपके उत्तेजक नारों या DJ पर अश्लील गाने बजाने की वजह से साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब हुआ |