लगभग एक महीना से चल रहे कांग्रेस के किसान अभियान से परेशान भाजपाइयों व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के प्रतिनिधियों ने आज अमेठी कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोल दिया। अमेठी प्रशासन ने बलवाइयों का ही साथ दिया। घटना की खबर पाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी और राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान जी अमेठी कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से पूरे मामले की जानकारी लेकर उन्होंने अमेठी जिलाधिकारी से मुलाकात कर साफ़ – साफ शब्दों में कहा कि अमेठी सांसद व भाजपा नेताओं का यह कदम किसान विरोधी है। हम किसानों की फसल के दाम की बात करते हैं, हम हरहा से निजात दिलाने की बात करते हैं, हम धान खरीदी में गड़बड़ी की बात करते हैं – तो भाजपा के लोग हमारे कार्यालय पर तोड़ – फोड़ करने पहुंच जाते हैं। प्रशासन के लोगों को इस घटना को रोकना चाहिए तो प्रशासन उनकी मदद करने में लग जाता है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तरफ से हमलावरों के खिलाफ एक नामजद तहरीर दी जाएगी और अगर तीन दिनो में मुकदमा दर्ज कर कारवायी नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
भाजपा के लोग अपने सांसद के दम पर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकते।
प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही कल दिनांक 5 मार्च 2020 को कृषि भवन स्थित ऑडिटोरियम में आर.के.वी.वाई. योजना की समीक्षा बैठक करेंगे।
कृषि मंत्री बैठक के उपरांत मध्यान्ह 12:00 बजे मीडिया बंधुओं से वार्ता करेंगे। कृपया समय से प्रेसवार्ता में उपस्थित होने का कष्ट करें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-