राष्ट्रपति भवन में नहीं होगा होली मिलन समारोह
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों से कहा है कि सतर्कता और सुरक्षा उपायों से हम सभी लोगों को COVID-19 के प्रकोप से बचा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद भी एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन में होली समारोह का आयोजन नहीं करेंगे।
लखनऊ गुडम्बा थाना क्षेत्र में महिला कांस्टेबल ने फंदे से लटक कर दी जान
मेरठ की रहने वाली 2016 बैच की कांस्टेबल बबिता ने पंखे के सहारे दुपट्टे से लगाई फांसी, महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की सूचना से हड़कम्प, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस, खुदकुशी के कारणों का पता लगाने की कवायद में जुटी पुलिस।
नोएडा : एटीएस पैरा डिस्को सोसाइटी में चीनी नागरिक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज ने खुद को फ्लैट में किया बंद, कई घंटे पहले सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम सोसायटी के लोगों की भीड़ हुई एकत्र, ओप्पो कंपनी का अधिकारी बताया जा रहा है चीनी नागरिक, ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र का मामला।
वाराणसी
दो दिवसीय दौरे पर 14 को आएंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर 14 मार्च को बनारस आएंगे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति 14 की शाम को आएंगे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे अधिकारियों की मानें तो दो दिवसीय दौरे में हवा बीएचयू में आयोजित एक सेमिनार में भी भाग लेने की संभावना है मां विंध्यवासिनी के दर्शन को भी जा सकते हैं अगले दिन 15 मार्च को चले जाएंगे वहां बभनी ब्लाक के चप चप की में स्थित आर एस एस द्वारा संचालित बनवासी सेवा आश्रम जाएंगे और वहां नवनिर्मित इंटर कॉलेज का लोकार्पण पर कुछ अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-