कांग्रेस के नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। गुजरात के अहमदाबाद में एक चुनावी सभा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वे डंके की चोट पर कहते हैं कि तुम (प्रधानमंत्री मोदी) चौकिदार हो। सिद्धू ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे फकीर हैं, स्वयंसेवक हैं, कार्यकर्ता हैं, लेकिन ये तो बताएं की प्रधानमंत्री हैं या नहीं, इसके बाद सिद्धू ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि तुम (प्रधानमंत्री मोदी) चोर हो। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को भी बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान विवादित बयान दिया था।
सिद्धू ने कहा था ‘’यहां जातपात मे बांटने की राजनीति हो रही है, मैं अपने मुस्लिम भाइयों से एक बात कहने आया हूं, आपका लोकसभा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बल्कि बहुसंख्यक हो, इस क्षेत्र में आपका वर्चस्व 62 प्रतिशत है और भाजपा वाले षडयंत्रकारी लोग आपको बांटने का प्रयास करेंगे, आप इकट्ठे रहें तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती।’’

More Stories
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी-
सेंट्रल जेल गोइंदवाल में कैदियों में खूनी संघर्ष-
बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल बनी सदस्य वित्त रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार-