June 20, 2026

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी-

Spread the love

पंजाब। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी. उस मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी है. विस्तृत जांच के बाद ये फैसला लिया गया है. असल में पिछले साल जब पीएम मोदी पंजाब चुनाव के दौरान प्रचार के लिए गए थे, तब किसानों ने उनके काफिले को बीच सड़क पर रोक दिया था.

उसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया था. 20 मिनट के करीब प्रधानमंत्री का काफिला फंसा रहा था. तब की चन्नी सरकार ने दावा किया था कि ऐन वक्त पर पीएम का रूट बदल दिया गया था, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए थे. अब उसी मामले में 9 पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है.बताया जा रहा है कि उस समय के चीफ सेकरेट्री अनिरुद्ध तिवारी, पंजाब डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, एसएसपी हरमनदीप सिंह, तब के डिप्टी आईजी सुरजीत सिंह को दोषी पाया गया है.इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ से कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने को कहा था. इसमें राज्य सरकार द्वारा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी का भी जिक्र किया गया.