भारत में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैश के आतंकी अनंतनाग में आतंकी हमले की फिराक में हैं। 22 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन आतंकी सुरक्षाबलों के साथ साथ आम नागरिकों को निशाना बना सकते हैं।
खुफिया एजेंसियाें की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इससे पहले अप्रैल के पहले दो हफ़्तों में जम्मू और कुपवाड़ा पर भी हमले की साजिश रची गई थी लेकिन चुनावों के कड़ी सुरक्षा के चलते आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इसके साथ ही 14 अप्रैल को भी श्रीनगर में हमले रूपरेखा तैयार की गई थी।
लिहाजा अब आतंकी वोटिंग के दिन हमला करने की जुगत में लगे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के बाद से कई और बड़े हमले करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। आतंकी लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक