June 15, 2026

*समाज को सुधारने में संतों ने अहम भूमिका निभाई :पीएम मोदी*

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के जासपुर में विश्व उमिया धाम मंदिर की नींव रखी। उमियाधाम परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस देश की आध्यात्मिक व्यवस्था समाजिक चेतना का केंद्र रही है। समाज को मजबूत करने में संतों की भूमिका को कोई भुला नहीं सकता है। उन्होंने समाज को सही मार्ग दिखाया है और हमें बुराई और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने की ताकत दी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संतों और महात्माओं ने अतीत को बेहतर तरीके से आत्मसात करना सिखाया। उन्होंने कहा कि हमारा काम हमेशा बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा। सामुदायिक स्तर पर यह जरूरी है कि युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने पर जोर दिया जाए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग मां उमिया पर विश्वास करते हैं, वो कन्याभूण हत्या का कभी समर्थन नहीं कर सकते हैं। मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि ऐसा समाज बनाइए, जहां लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न हो।