*बेटे ने आरोप लगाया कि हत्या करके लटकाया गया*
*जमीन का विवाद गांव के युवक से चल रहा था*
*क्षेत्रीय लेखपाल प्रधान पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप*
रोहनिया – रोहनिया थाना क्षेत्र के वन्देपुर गांव में संदिध परिस्थितियों में वृद्ध प्रेमशंकर गौड़ 60 वर्ष ने फांसी लगाकर दी जान । पुत्र रतनलाल ने बताया कि हम bsf व बड़ा भाई विकाश यूपी पुलिस में कार्य रथ है। हम कुछ दिनों से छुट्टी पे आये हुए थे । हमारे जमीन का विवाद गांव के ही मानिक चन्द्र मिश्र से चल रहा था । जो कि कोर्ट में सारे मामले चल रहे है। गांव के ही गांव प्रधान राज बिहारी पटेल मुहम्मद नईन , लाल मुहमद , लेखपाल विनोद भारतीय , शिव आधार पटेल आते जाते पिता जी को मानसिक प्रताड़ित करते रहते थे । जिसको लेकर हमारे पिता जी बहुत ही चिंतित रहते थे । एक दो बार इसी को लेकर कहा सुनी भी हुई थी । इसके बाद भी लगातार धमकी देना जाति सूचक सब्दो का इस्तेमाल करना लगातार सिलसिला बनाये हुए थे ।जिससे बहुत ही परेशान रहते थे । बीती रात में जब हम लोग भोजन करके अपने कमरों में सोने चले गए तो सुबह देखा कि पिता जी कमरे में नही है। इसके बाद खोजबीन करने लगे । तब गांव के लोगो द्वारा पता चला कि घर से कुछ दूर पे बरगद के पेड़ पर रस्सी से लटकी उनका शव लटक रहा था । आनन फानन में हम लोगो ने इसकी सूचना 100 नंबर पे दी । स्थानिय पुलिस व 0एआरवी ने शव को अबने कब्जे में ले लिया । मृतक के पुत्र रतनलाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव प्रधान , क्षेत्रीय लेखपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने पर नामजद तहरीर दिया है। रोहनिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-